फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर वाहन से कुचलकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांगरमऊ। खेत जा रहे किसान की एक्सप्रेस-वे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी होरीलाल (55) गुरुवार सुबह पैदल खेतों की ओर जा रहा था। शिवबक्शखेड़ा गांव के सामने सुबह करीब पांच बजे किसी वाहन ने कुचल दिया। काफी देर तक वह सड़क किनारे ही पड़ा रहा। इससे काफी खून निकल गया और उसने दम तोड़ दिया। अन्य किसानों ने देखा तो पुलिस व परिवार वालों को सूचना दी। पत्नी फूलमती और बच्चे घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

- गुरुवार सुबह खेत जा रहा था, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें