फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी लगाने के विवाद में दलित किशोर को किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मौरावां। थानाक्षेत्र के मटेहना में नलकूप से पानी लगाने के विवाद में दबंग ने दलित किशोर को धारदार हथियार से हमला करके मरणासन्न कर दिया।

मटेहना निवासी जोगेंद्र (17) पुत्र रामसुमेर रविवार को खेतों में नलकूप से पानी लगा रहा था। तभी वहां पहले से मौजूद गांव के ही अशोक से कुछ विवाद हो गया। जिस पर अशोक ने जोगेंद्र पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। जोगेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आ गई। पास के ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जोगेंद्र के परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजन ग्रामीणों की मदद से जोगेंद्र को गंभीर अवस्था में सीएचसी मौरावां लाए। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। जोगेंद्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ ने बताया जोगेंद्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



-धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें