फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दलित महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी देकर दलित महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन


उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में बच्चों के साथ सो रही दलित महिला से तड़के तीन बजे गांव के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पति को आते देख युवक मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुरवा सीओ घटना की तफ्तीश कर रहे हैं।


एक गांव निवासी (35) वर्षीय महिला का आरोप है कि गुुुरुवार भोर पहर पति शौच के लिए गया था। वह बच्चों के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सुशील घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। कुछ देर बाद पति को वापस आता देख मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने पति को घटना की जानकारी दी। पति के साथ पुरवा कोतवाली पहुंची पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरवा कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


- बच्चों को जान से मारने की धमकी दी, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें