उन्नाव। बाजार से लौट रहे युवक पर गांव के ही युवक ने फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली के सुर्जनखेड़ा निवासी बबलू (30) पुत्र मोहनलाल शुक्रवार देर शाम बाजार गया था। लौटते समय गांव में ही रहने वाला सुनील रास्ते में रोक लिया और गालीगलौज करने लगा। बबलू ने मना किया तो उसने तमंचा से फायर कर दिया।
गोली बबलू के दाहिने हाथ में लग गई। गोली चलने के आवाज सुनकर गांव और घर के लोग पहुंचे और घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बबलू ने पुलिस को तहरीर दी है। दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-दाहिने हाथ में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती