फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर पुलिस ने डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में आरोपी के इंकार के बाद कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया। पुलिस ने दोनों का डीएनए सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है।


एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी की मां ने 12 जून को गांव के ही स्वजातीय युवक सचिन पर बेटी के साथ सालभर से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के मुताबिक दुष्कर्म के कारण उसकी बेटी को छह माह का गर्भ ठहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पाक्सोे और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था। अदालत में सचिन ने पीड़िता से दुष्कर्म करने से इंकार किया। इस पर अदालत ने पीड़िता के पेट में पल रहे बच्चे और सचिन का डीएनए टेस्ट कराए जाने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों का डीएनए सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही अदालत इस प्रकरण पर आगे की कार्रवाई करेगी।

-12 जून को एक गांव निवासी युवक पर दर्ज हुआ था किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा
- दुष्कर्म से गर्भवती हो गई थी किशोरी, कोर्ट में आरोपी ने घटना से किया था इंकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें