मौरावां। थाना क्षेत्र के असगरगंज के मजरा पिंजरा निवासी रामखेलावन (42) का शव मंगलवार शाम घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पत्नी राजकली ने शव देख बेहोश हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं। रामखेलवान खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। थानाध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। (संवाद)