फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: लापता बच्चे का दस दिन बाद तालाब में मिला शव, मचा कोहराम

Sat, 11 Feb 2023 06:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव जिले में लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव 10 दिन बाद घर से एक किलोमीटर दूर तालाब में उतराते मिला। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद परिजन और पुलिस दोनों तलाश कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने जांच की। पिता का कहना है कि बेटे को अक्सर मिर्गी का दौरा पड़ता था। कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा अतरधनी के मजरा नगरा निवासी फुदलू किसान है। 30 जनवरी की दोपहर वह खेत जाने के लिए निकला था। परिजनों ने आशंका जताई कि पिता को जाते देखकर बेटा अनुज भी उनके पीछे चला गया। इस दौरान काफी देर तक बेटा नजर न आने पर पत्नी श्रीकांती ने पति को जानकारी दी।

देर रात तक तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार जिस तालाब में शव मिला है वहां भी देखा गया था लेकिन, तब उसका पता नहीं चला। 31 जनवरी को पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार शाम ग्रामीणों ने तालाब में बच्चे का शव उताराते देखा।
विज्ञापन


घटना से परिजन बेहाल हो गए। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे को मिर्गी का दौरा आता था। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज थी। तलाश जारी थी। परिजनों ने मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें