फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से गिरा पेड़, एक घंटे आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर तुर्कमान नगर के पास चालक को झपकी आने से सुबह चार बजे ट्रक पेड़ में टकरा गया। इससे चालक व क्लीनर घायल हो गए। हादसे से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के कौड़ीहार निवासी ट्रक चालक जय प्रकाश यादव (40), क्लीनर पिंकल सिंह (38) के साथ हरिद्वार से शीशा लादकर प्रयागराज जा रहा था। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर तुर्कमान नगर के पास सुबह चार बजे चालक को झपकी आने से ट्रक पेड़ से टकरा गया। इससे चालक और क्लीनर दोनों घायल हो गए। औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। ट्रक की टक्कर से पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन बाधित रहा। क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त ट्रक और पेड़ हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें