फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खुद को घिरता देख फायरिंग कर भागे बदमाश

विज्ञापन
चकलवंशी में लुटेरों की चहलकदमी की घटना में जांच करतीं सीओ माया राय। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
परियर। उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित चकलवंशी चौराहा के आसपास स्थित कई घरों में लूट के इरादे से बदमाश छतों पर पहुंचे। आहट पाकर ग्रामीणों की नींद खुली तो घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के समय चौराहे की पिकेट पर पुलिस जवान नहीं थे। शुक्रवार सुबह सीओ मौके पर पहुंचीं और जांच की।
विज्ञापन

चकलवंशी कस्बा के सफीपुर मार्ग पर गुरुवार रात ट्रेडर्स की दुकान के जीने से प्रमोद सिंह के खाली मकान की छत और बउवा त्रिपाठी के घर के पीछे से बदमाश छतों पर पहुंचे। इसके बाद तख्त खड़ा कर पुत्तन त्रिपाठी की छत पर गए। बउवा त्रिपाठी की पत्नी की नींद खुली तो वह जीने से छत पर जा रही थीं। कई लोग दिखे तो वह डर कर उतर आईं और फोन कर आसपास के लोगों को जानकारी दी।
सभी ने अपने-अपने घर से आवाज लगाई तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। इसके बाद लुटेरों ने करीब एक किलोमीटर दूरी पर डॉ. रणेंद्र सिंह चौहान के क्लीनिक का दरवाजा तोड़ा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद गंगाखेडा गांव निवासी पुत्तीलाल के घर में घुसे और एक बक्सा ले गए। हालांकि बक्से में कोई कीमती सामान नहीं था। लोगों ने बताया कि जिस समय घटना हुई, चकलवंशी चौराहा पिकेट पर पुलिस कर्मी नहीं थे। सूचना पर शुक्रवार सुबह सीओ माया राय पहुंचीं और जांच की। फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। सीओ ने रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें