फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: व्यापारी से 32 हजार लूटे, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
लूट का शिकार पीड़ित संगीत कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। दोना व पत्तल की बिक्री कर बाइक से लौट रहे व्यापारी से बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने 32 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की। बाइक की चाबी, क्रेडिट व पैन कार्ड भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मुंशी खेड़ा निवासी संगीत कुमार घर पर दोना व पत्तल बनाने का काम करता है। दोना व पत्तल तैयार करने के बाद वह आर्डर पर दुकानों में आपूर्ति करते हैं। 10 दिसंबर को वह लखनऊ के बेगरिया गांव स्थित एक दुकान में दोना व पत्तल देने गए थे। बिक्री का 32 हजार 580 रुपये लेकर घर लौट रहा था। गांव से डेढ़ किलोमीटर पहले बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोक लिया और नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर पीटा। सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें