पिता ने बताया कि कई बार पुलिस को सूचना भी दी जाती लेकिन, हर बार समझौता कराकर मामला शांत करा देते थे। पिता ने पुलिस को बताया बुधवार को भी बेटी से बात हुई थी और उसने पति द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी। एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में पिटाई और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। दहेज हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
13 सितंबर को प्रधान ने कराया था समझौता
पिता के मुताबिक शादी के एक साल बाद से ही बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। 27 नवंबर 2016 को तत्कालीन ग्राम प्रधान ने पति-पत्नी में समझौता कराया था। फरवरी 2022 में पति ने रिंकी को पीटा था और छत की बल्ली में बांधकर लटका दिया। नाजुक अंग में मिर्च डाली थी। पुलिस तक मामला पहुंचा, तो महिला थाने भेज दिया गया। वहां फिर समझौता कराकर घर भेज दिया गया। एक अगस्त 2022 को पति ने रिंकी को फिर पीटा, तो मायके वाले साथ लेकर चले गए थे। 13 सितंबर को ग्राम ने समझौता कराया था।
पड़ोसियों के मुताबिक शाम छह बजे आ रही थीं आवाजें
पुलिस पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे रिंकी दरवाजे बैठी थी। बाद में वह चाय बनाने की बात कहकर अंदर चली गई। फिर अचानक से चीख पुकार की आवाजें आने लगीं। लेकिन कुछ देर बाद माहौल शांत हो गया। मृतका के तीन बच्चों में दो बेटों में चाहत मिलन और तीसरी छोटी बेटी है।
आरोपी के मामा और चचेरे भाई पर उकसाने का आरोप
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के मामा फूलचंद्र और चचेरे भाई भोला ने भी दामाद को उकसाया था। कहा था कि इसको मार दो दूसरी शादी करा देंगे। पिता के आरोप के बाद पुलिस ने दोनों को थाने में बिठाया है।