उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर अचलगंज स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव बदलू निवासी रामू (35) प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार शाम वह लालगंज में एक बरात जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।
घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह 7:30 बजे उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर अचलगंज स्टेशन के पास रायबरेली की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को तलाशी में मोबाइल मिला। उसमें मिले नंबर से परिजनों को सूचना दी। थाने पहुंचे मृतक के बड़े भाई रामसेवक ने बताया कि वह अचलगंज कैसे पहुंचा, उसे जानकारी नहीं है। रात में पत्नी मोनी से बात कर कहा था कि आने में देर होगी। मृतक के चार बेटी और एक बेटा है।