फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नावः सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन/बांगरमऊ। सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पहली दुर्घटना में
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पीछे बैठी महिला सिर के बल सड़क पर गिरी और उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी दुर्घटना में बाइक से उछलकर गिरी महिला की जान चली गई।
बिहार थानाक्षेत्र के बंगलहा मजरा सहिला निवासी कुसमा पाल (60) बुधवार को दोपहर बेटे राकेश के साथ बाइक से बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव उसराहा सराय निवासी अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में जा रही थी। भगवंतनगर बस स्टैंड के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। कुसमा के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। बिहार थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम सुरसेनी निवासी केसर (45) पति चंदू के साथ अपनी बहन की बेटी की शादी तय कराने अजगैन कोतवाली के ग्राम दरियापुर निवासी अकबर के यहां गई थी। बुधवार देर शाम वह अपने पति चंदू की बाइक पर बैठकर घर आ रही थी। तभी भठियापुर गौरैया के बीच पीछे बैठी केसर बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गई। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें