फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नावः दुष्कर्म से चार महीने की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मौसी के दामाद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि चार माह का गर्भ होने पर मारपीट की और गर्भपात का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने आरोपी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पति से अलगाव होने के बाद वह अकेली रहती है। सदर कोतवाली के डीह गांव निवासी रिश्ते में मौसी के दामाद सचिन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। 26 अक्तूबर को सचिन घर आया तो शादी करने के लिए कहा तो वह गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार सचिन का साथ उसके बड़े भाई, साले और परिवार के अन्य लोग भी दे रहे हैं। वह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें