फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
चौरा गांव में अवैध निर्माण गिरवाती राजस्व टीम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में तालाब के नाम दर्ज जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निर्माणाधीन भवन नायब तहसीलदार ने ध्वस्त करा दिए।
विज्ञापन

चौरा गांव की सीमा में दो बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर मकान बनवा दिए गए थे। गांधीनगर निवासी पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लाटिंग की थी। प्लाटिंग की जानकारी पर मंगलवार को एसडीएम सदर नूपुर गोयल के निर्देश पर नायब तहसीलदार तनवीर हसन, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, लेखपाल अशोक सैनी व अश्विनी ने जांच की थी। अवैध रूप से प्लाटिंग पर बने मकानों का ध्वस्तीकरण कराया गया था। इस जमीन की कीमत 1.40 करोड़ है।
वहीं, नगर पालिका क्षेत्र के रामनगर में गाटा संख्या 5117 पर भी अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस जमीन पर रामनगर निवासी रामकुमार कश्यप और मुल्लन तरफ मोहल्ला निवासी मो. जीशान ने प्लाटिंग की थी। संपत्ति प्रभारीकर निरीक्षण शिवनाथ वर्मा की तहरीर पर तीन ज्ञात और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें