फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नावः सिंचाई के लिए निकले श्रमिक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। घर से आलू की फसल की सिंचाई करने के लिए निकले श्रमिक का शव दूसरे दिन पड़ोसी गांव के निकट एक गुमटी के पास पड़ा मिला। तलाशी में उसके पास शराब की दो बोतलें मिलीं। इसमें एक खाली और दूसरी भरी थी।
विज्ञापन

गांव नसीरपुर भिक्खन निवासी रामबली (37) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार सुबह घर से गांव के ही मंगल यादव के खेत में आलू की सिंचाई करने की बात कहकर घर से गया था। सिंचाई की, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन तलाश कर रहे थे। कहीं पता नहीं लगा।
मंगलवार सुबह पड़ोस के गांव करीमुद्दीनपुर के निकट एक गुमटी के पास उसका शव ग्रामीणों ने देखा। भाई रामलाल शव देख बिलख पड़ा। भाई ने बताया कि वह मजदूरी करता था। शराब का लती था। उसका विवाह नहीं हुआ था। माता पिता की मौत के बाद सभी भाई अलग-अलग रहते थे। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें