फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेवादार ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 22 Nov 2022 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
गणेश शंकर तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव जिले के अचलगंज में एक शिव मंदिर के सेवादार ने बीमारी से परेशान होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह कैंसर का इलाज करा रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण परेशान रहते थे। गणेश शंकर तिवारी (62) रामेश्वर मंदिर में कई सालों से सेवादार थे। करीब एक साल पहले वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गए थे।
विज्ञापन


परिजन उनका इलाज करा रहे थे। इसमें लाखों रुपये खर्च हो गए थे। सोमवार रात बाहर के कमरे में लेटे थे। वहां बंदूक से अपने आप को गोली मार ली। फायर की आवाज सुन बेटे अवधेश और सुनील कमरे में आए तो देखा पिता खून से लथपथ पड़े हैं। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच कर बंदूक को कब्जे में लिया। बेटे ने पिता के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। गणेश शंकर की मौत से पत्नी रेखा, पांच बच्चों में दो लड़के व तीन लड़कियां बेहाल हैं। सभी का विवाह हो चुका है। वह 25 साल से मंदिर में ही सेवादारी कर रहे थे। उन्होंने ही शिवरात्रि में मंदिर से शोभायात्रा निकालने की शुरुआत की थी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बृजमोहन सैनी ने बताया कि बीमारी से ऊबकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें