फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Suicide: पेड़ में फंदे से लटका मिला दूधिया का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 14 Nov 2022 06:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले के कुद्दूखेड़ा में यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछे से युवक का शव फंदे से लटका मिला। भाई की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली के कुद्दूखेड़ा निवासी श्रीपाल यादव (45) दूध बेचने का काम करता था। पत्नी पिंकी ने बताया कि शनिवार शाम वह सिंगरोसी में रमजानी के घर वलीमा में गए थे।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे तक न लौटने पर फोन किया तो उन्होंने गांव के नौशाद व कल्लू के साथ पुलिया पर होने की बात कही। इसके बाद पूरी रात वह घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे घर के पास राजू की बाग में शव फंदे से लटका मिला। पति की मौत पर मां रामजानकी, बच्चों में काजल, पायल, प्रकाश और राहुल बेहाल हैं। मृतक के छोटे भाई प्रेमशंकर की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें