फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः दो युवतियों के फंदे पर लटके मिले शव

विज्ञापन
सुप्रीती उर्फ आराधना का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज/चकलवंशी। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो युवतियों के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले। पर्डी खुर्द में आत्मघाती कदम उठाने वाली युवती की शादी तय होने के बाद टूटने से वह परेशान थी। वहीं, रामसिंह खेड़ा में फांसी लगाने वाली युवती को परिजनों ने मानसिक बीमार बताया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र की ग्रामसभा पर्डी खुर्द के मजरा छिटई खेड़ा निवासी बुद्धीलाल पाल मवेशी चराने गए थे। दोपहर घर लौटने बेटी सविता (23) को आवाज लगाई। कमरे में जाकर देखा तो वग फंदे से लटक रही थी। पिता ने बताया कि बेटी की शादी तय हो चुकी थी। बाद में लड़के वालों के मना करने पर वह आहत थी। चार भाई बहनों में बड़ी थी। थानाध्यक्ष बृजमोहन सैनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
माखी थानाक्षेत्र के रामसिंह खेड़ा गांव निवासी मोतीलाल की बेटी सुप्रीती उर्फ आराधना (29) घर पर अकेली थी। शाम करीब तीन बजे परिजन खेत से लौटे। दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो दुपट्टे से बेटी का शव लटक रहा था। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पिता ने मानसिक बीमार बताया है। चार भाई बहनों में छोटी थी। घटना से मां मीना बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें