फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः सात लुटेरे गिरफ्तार, कई वारदातें कबूली

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए लुटेरे। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस और स्वाट टीम ने सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लुटेरों ने लूट और चोरी की कई वारदातें कबूली हैं। उनके पास से 5500 रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि करोवन रेलवे क्रासिंग के पास कुछ अज्ञात युवक खड़े हुए हैं। उनके पास तमंचे भी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों को पकड़कर कोतवाली में पूछताछ की तो वह शातिर लुटेरे निकले। उनके पास से 5500 रुपये, सोने-चांदी के जेवर, चोरी के सात मोबाइल, चार बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
लुटेरों ने बताया कि वह बाइक बदल कर घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार लोगों में माखी कोटरा निवासी शुभांकित सिंह, आवास विकास राजेपुर का दीपक बाथम, आटा बंथर का पन्नीलाल, माखी गढ़ी का आयुष सिंह, अचलगंज बबुरिया का अभिषेक रावत, राजेपुर पतारी का धीरू सिंह व अजगैन के मुड़ैरा निवासी धीरेंद्र यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें