फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। जमीन के विवाद में छत खोदने और तोड़फोड़ के मामले में 12 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा ददलहा गांव के मजरा लच्छी खेड़ा निवासी शिवरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी वीरेंद्र व उसके भाई सुनीत से जमीन का विवाद है। सात अगस्त को वीरेंद्र, सुनीत व उसकी बहन अवधेशा ने उसकी कच्ची छत को फावड़े से खोद दिया।
विज्ञापन

अन्य लोगों के साथ मिलकर घर का सामान भी तोड़ दिया। पीड़िता के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों और बहन के खिलाफ नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें