फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime News: एक्सप्रेस-वे के किनारे मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 09 Aug 2022 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मुजीबुर्रहमान की फाइल फोटो - फोटो : UNNAO
विज्ञापन

लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती छोटे भाई की पत्नी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये लेकर निकले युवक का शव एक्सप्रेसवे के किनारे मिला है। परिजन लूट के बाद किसी वाहन से फेंकने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


गंजमुरादाबाद निवासी मुजीबुर्ररहमान (43) के छोटे भाई जियाउर्ररहमान की पत्नी का लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पेट के आपरेशन के लिए रविवार सुबह मुजीबुर्ररहमान घर से पचास हजार रुपये लेकर लखनऊ जाने के लिए निकला था। देर शाम तक अस्पताल न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।

उसका फोन भी स्विच ऑफ था। परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों के यहां जानकारी ली लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव से 40 किमी दूर बरातीखेड़ा गांव के सामने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ी में एक युवक का लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव की फोटो शेयर की। परिजनों ने शव की पहचान मुजीबुर्ररहमान के रूप में की।
विज्ञापन


परिजनों ने लखनऊ जाने के लिए किसी वाहन सवार द्वारा लिफ्ट देकर बैठाने और लूटपाट करने के बाद वाहन से फेंकने का अंदेशा जताया है। जियाउर्ररहमान अपने साथ मोबाइल लेकर निकला था। एसओ के मुताबिक उसकी लोकेशन घटनास्थल तक मिली है। उसके बाद मोबाइल बंद जाने लगा। पुलिस को शव के पास न तो पैसे और न ही मोबाइल मिला है। कोतवाली प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें