फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए भाई की हत्या

विज्ञापन
दिनेश शुक्ला का फाइल फोटो नंबर - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जमीन बंटवारे के विवाद में शनिवार को छोटे भाई ने बड़े की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों भाइयों में चार बीघा जमीन का विवाद था।
विज्ञापन

घटना में छोटे भाई के साथ उसके चार-पांच साथी भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शहर के मोहल्ला रामदेई खेड़ा निवासी कार चालक दिनेश शुक्ला (40) का छोटे भाई देवेश से चार बीघा जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। आठ साल पहले पिता रामचंद्र की मौत हो गई थी।
देवेश ने चोरी छिपे करीब डेढ़ बीघा जमीन बेच दी, लेकिन दिनेश ने न्यायालय में बंटवारे का मुकदमा दर्ज करा दिया तो वह रजिस्ट्री नहीं करा पाया।
शनिवार शाम दिनेश घर से टहलने निकला था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा पहले से घात लगाए छोटे भाई ने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। देवेश ने बड़े भाई के सीने में चाकू से कई वार कर उसे लहूलुहान किया और भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पत्नी नंदनी पहुंची और पति को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी और सीओ आशुतोष कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक की पत्नी व बच्चों के बयान दर्ज किए। एसपी ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें