फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। रामपुर अखौली गांव में बुधवार शाम संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, ससुर और देवर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्रामसभा बालगोविंद खेड़ा के मजरा रामपुर अखौली निवासी राजेश की पत्नी जूली (26) की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति ने सीढ़ी से गिरने की बात बताई थी।
पड़ोसियों की सूचना पर लखनऊ जिले के थाना पारा के मोहल्ला बादशाहखेड़ा निवासी मृतका के पिता शंकर व अन्य परिजन पहुंचे थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर नन्हके व देवर महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें