फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः जल निकासी के विवाद में फावड़े से वार

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल छात्र आदित्य। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा निवासी ऊषा जायसवाल के घर का पानी सड़क पर बहता है। बुधवार को बारिश होने पर पड़ोसी फूलचंद्र रावत ने घर के बाहर मेड़ बांध दी। इससे पानी घर के अंदर भर गया। ऊषा जायसवाल का नाती आदित्य मेड़ काटने लगा तो पड़ोसी फूलचंद्र रावत ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

फूलचंद्र की पत्नी अंशू देवी, बेटी काजल, पड़ोसी एसपी सिंह व मनीष ने मारपीट की। आरोप है कि आदित्य की कान की बाली भी खींच ले गए। पुलिस ने पांच के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। उसके बाद फूलचंद्र की तहरीर पर ऊषा, उसके नाती आदित्य व अनुज के खिलाफ भी मारपीट व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें