फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः होटल संचालक पर रिपोर्ट, नमूने भी भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर संचालित सांवरिया होटल में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग मिलने पर संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। खाने का सैंपल नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह की अगुवाई में सीओ सिटी, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने सांवरिया होटल पर छापा मारा था। जांच के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया जाने वाला लाइसेंस नहीं मिला था। मौके पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग होते मिला था। पांच घरेलू सिलिंडर मिले थे। एक सिलिंडर गैस चूल्हे में लगा मिला था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री का सैंपल भी लिया था। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मौके पर घरेलू सिलिंडर मिले थे। नियमानुसार कामर्शियल सिलिंडर का प्रयोग होना चाहिए। संचालक लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया था। घरेलू सिलिंडर का प्रयोग होने के कारण सदर पूर्ति निरीक्षक रवि वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके आधार पर संचालक सुशील यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें