पुरवा। सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में चोट से जान जाने की बात कही जा रही है।
खत्रिनखेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय महेश खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था। शुक्रवार को वह बाइक से रायपुर से घरेलू सामान लेकर लौट रहा था। मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग पर भोलाखेड़ा के बीच लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने और सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी बिछिया पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत की सूचना पर मां आशा व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।