चकलवंशी। एक नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ने सफाई कर्मी पर बेटी को घर से ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि आठ वर्ष पहले उन्हाेंने एक सफाई कर्मी को अपनी ही नगर पंचायत में नियुक्त कराया था। उसका सफाई के सिलसिले में अक्सर गांव आना जाना था। आठ दिसंबर की शाम चार बजे सफाई कर्मी उसकी 20 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर तलाश शुरू की है।