पीड़ित पुष्पलता से घटना की जानकारी लेते चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को झांसा देकर टप्पेबाजों ने एक लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
ग्राम भिखारीपुर पतसिया की रहने वाली आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका पुष्पलता व उसके साथ कार्यरत गांव की नीतू शुक्ला का बुधवार दोपहर ब्लॉक गंज मुरादाबाद में प्रशिक्षण था। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए वह सीएचसी के सामने खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। एक युवक उनके पास पहुंचा और एक डॉक्टर का पता पूछा। इसी बीच एक अन्य युवक आ गया। दोनाें ने महिलाओं को अपनी बातों में उलझा घर के क्लेश दूर करने की बात कह जेवर उतरवा लिए और चकमा देकर भाग निकले। बदहवास महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।