उन्नाव। बेकरी से लौट रही महिला की बाइक सवार दो लुटेरों ने चेन लूट ली। पुलिस जांच कर रही है।
आदर्श नगर निवासी गुरुप्रसाद शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी किरन शुक्ला हिरननगर में बेकरी की दुकान चलाती है। शाम को दुकान से लौटते समय घर के पास पीछे से आए दो बाइक सवारों में एक ने पत्नी का मुंह दबा लिया और दूसरे ने चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों रायबरेली की ओर भाग निकले। पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।