विमल जायसवाल का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। कानपुर-रायबरेली रेल मार्ग पर दौलतपुर गांव के सामने युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
अमरसस गांव निवासी निवासी विमल जायसवाल (30) बदरका में अंग्रेजी शराब दुकान में सेल्समैन था। सुबह टहलने की बात कहकर वह घर से निकला। कोरारी नहर पुल के आगे दौलतपुर गांव के पास उन्नाव से रायबरेली की ओर जा रही प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। परिजन शव देख बदहवास हो गए। जीआरपी व अचलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि विमल पिछले कुछ महीनों से शुुगर की बीमारी से ग्रसित था। कई दिनों से तनाव में रहने के साथ ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। सुबह घर से टहलने की बात कहकर निकला था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। वहीं ग्रामीणों में पारिवारिक कलह में आत्महत्या करने की चर्चा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।