फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नकदी और गृहस्थी जलकर नष्ट

विज्ञापन
आग से जलकर नष्ट हुई नगदी व जानकारी देते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ग्राम हरईपुर में घर के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे 50 हजार की नगदी समेत एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

थाना बेहटामुजावर के ग्राम हरईपुर में नीरज सविता के घर के कमरे के बोर्ड में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक चिंगारी गद्दे में पड़ने से आग लग गई। लोगाें की मदद से जब तक आग बुझाई जाती तब तक कमरे में रखी 50 हजार की नगदी, बेड, गद्दे व गृहस्थी का एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नीरज ने बताया कि नगदी व गृहस्थी के सामान के आलावा आधार व पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी अभिलेख जल गए। घटना की जानकारी पर भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अतुल पटेल मौके पर पहुंचे और लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट बना मुआवजे के लिए प्रशासन को भेजने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें