फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के बहाने पार किए एक लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। मोहकमपुर में टप्पेबाजों ने जेवर साफ करने का झांसा देकर महिला के एक लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। महिला कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी।
विज्ञापन

गांव मनिकापुर के मजरा मोहकमपुर निवासी अप्पू सिंह की बेटी शैली सिंह कुछ दिनों पूर्व अपने मायके मोहकमपुर आई थी। मंगलवार दोपहर एक बजे दो युवक घर पहुंचे और जेवर साफ करा लेने की बात कहने लगे। शैली सिंह ने एक लाख कीमत के जेवर दोनों को साफ करने के लिए दिए। जेवर सफाई करने के दौरान एक युवक ने शैली से पानी मांगा। शैली पानी लेने अंदर गई। इसी बीच मौका पाकर दोनों युवक जेवर लेकर भाग निकले। शैली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार टप्पेबाजों ने अपनी बाइक शैली के घर से दूर खड़ी की थी। घटना के बाद वह बाइक से भाग निकले। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें