फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीपुर विधायक के करीबी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुई सफीपुर विधायक के करीबी की दो शस्त्र लिए हुए फोटो के आधार पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर के खास सरायसूबेदार निवासी राजू चौहान का 25 जून को एक फोटो वायरल हुआ था। फोटो में राजू दोनों हाथ में एक-एक रिवाल्वर पकड़े नजर आ रहे हैं। कई दिनों से यह फोटो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी थी। सफीपुर सीओ बीनू सिंह के आदेश पर गुरुवार देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यह दोनों शस्त्र कहां हैं और लाइसेंस किसके नाम है। शस्त्र लाइसेंसधारक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं पांच दिन बाद हुई कार्रवाई पर लोगों में भाजपा के बागी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का विधायक द्वारा साथ देना इसकी वजह होने की चर्चा है। विधायक ने बताया कि कार्रवाई की वजह जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बागी का साथ देना भी हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें