फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से चचेरी बहनें झुलसीं, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर दो चचेरी बहनें झुलस गइं। परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां छोटी बहन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बाकरखेड़ा गांव निवासी किसान पप्पू की 11 वर्षीय बेटी कोमल मंगलवार अपनी नौ माह की चचेरी बहन चांदनी पुत्री धीरेंद्र को गोद में लेकर खेल रही थी। इस दौरान बच्ची का पैर टेबल फैन में छू गया। पंखे में करंट उतरने से दोनों बच्चियां चिपक गईं और कुछ देर में गिर गईं। परिजन दोनों को लेकर सफीपुर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। कोमल का इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें