फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत, शादी वाले घर में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चचेरे भाई की बरात में पूना से शामिल होने पहुंची महिला की बरात से एक दिन पहले पंखे में उतरे करंट से गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

गनेशीखेड़ा निवासी छेदीलाल लोध की बेटी नीलम (30) एक सप्ताह पहले परिवार के चचेरे भाई नन्हे की शादी में शामिल होने के लिए पूना से मायके गणेशीखेड़ा आई थी। शुक्रवार को नन्हें की बरात जानी है। गुरुवार को नन्हें के घर पर कार्यक्रम चल रहा था। नीलम अपने घर पर घरेलू काम निपटा रही थी। इसी दौरान व फर्राटा पंखा को हटाकर दूर रखने लगी। अचानक पंखे में करंट उतरने से वह चपेट में आकर बेहोश हो गई। घटना के वक्त घर के सदस्य चचेरे भाई के शादी वाले घर में थे। वहां से लौटे परिजनों ने नीलम को करंट से अलग किया। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। पिता छेदीलाल ने बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व नीलम की शादी बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बाजितपुर में की थी। शादी के बाद नीलम अपने परिवार के साथ पूना में रहने लगी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें