फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बिल्हौर मार्ग स्थित गंगा नदी पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के ग्राम गोहलिइनपुरवा नानामऊ निवासी राजेंद्र 32 पुत्र प्यारेलाल देर शाम अपनी बाइक से ससुराल हरदोई जिले के कस्बा मल्लावां जा रहा था। वह बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर गंगा नदी पुल पर पहुंचा। तभी बांगरमऊ की ओर से जा रही बोलेरो टक्कर मारते हुए निकल गई। तेज टक्कर लगने से राजेंद्र उछल कर काफी दूर जा गिरा। हेलमेट टूट जाने से सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल से पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। परिजनों ने फोन पर बताया कि राजेंद्र काफी समय से दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने की संभावना पर दस दिन पहले घर आ गया था। पत्नी शशि व परिजनों का बुरा हाल है। उसके दो छोटे बच्चेे आरुषी और अर्चित है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें