फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। मानसिक रूप से बीमार महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन

गुरुदीनखेड़ा निवासी लक्ष्मण की पत्नी सुशीला (50) का शव शनिवार को कमरे में छत के कुंडे में रस्सी से लटका मिला। मृतका के पति लक्ष्मण ने बताया कि पत्नी सुशीला मानसिक बीमार थी। तीन वर्ष से कानपुर के एक चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। पति ने बताया कि वह गुरुवार को अपनी ससुराल बांगरमऊ क्षेत्र के गांव मोतीखेड़ा गए थे। बड़ा बेटा बालकृष्ण गुड़गांव में मजदूरी करता है। बेटी आरती व दो बेटे ज्ञानेंद्र, विनय स्कूल गए थे। घर में अकेली सुशीला ही थी। बच्चे जब स्कूल से वापस आए तो शव फांसी से लटका मिला। सुशीला की मौत से पति व बेटी, बेटों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें