पुरवा। घर से बिना बताए निकले बाइक मैके निक का शव घर से कुछ दूर पेड़ में फंदे से लटका मिला। खेत गए लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
रोशनगंज निवासी ताहिर (21) पुत्र जुबेर बाइक का मैकेनिक था। सोमवार शाम वह घर से बिना बताए निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस परिजनों के साथ ताहिर की तलाश कर रही थी। तभी खेत की ओर गए ग्रामीणों ने घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ में रस्सी से शव फंदे में लटका देखा। मृतक के भाई जमशेद ने बताया कि छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आ रही है। (संवाद)