उन्नाव। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर अचलगंज थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव के सामने कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय विकास व बाइक में पीछे बैठा उसका साथी 25 वर्षीय कृष्णा घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। वहीं, लोधनहार निवासी रामचंद्र 24 पुत्र नन्हक्के की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।