फतेहपुर चौरासी में प्रापर्टी डीलर का शव घर पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। प्रापर्टी डीलर का शव आते ही कोहराम गया। फिरोजनगर निवासी दूर संचार विभाग से सेवानिवृत्त शारदा सिंह (73) की हत्या उनके व्यवसायिक सहयोगी द्वारा साथियों की मदद से कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात शव आने पर कस्बे में शोक छा गया। मृतक के भाई करण सिंह, बेटा पंकज सिंह, अमित सिंह, अमर सिंह व बेटी अर्चना सिंह का रोकर बुरा हाल रहा। बुधवार को दबौली घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)