पुरवा। कोतवाली के ग्राम मंशाखेड़ा गांव निवासी इकबाल व महताब ने बताया कि कुछ माह पूर्व थाना बीघापुर के ग्राम मुलाहिमपुर निवासी युवक ने विदेश भेजने के नाम पर दोनों से एक-एक लाख रुपये लिए थे। स्थायी वीजा की जगह जालसाज ने उन्हें टूरिस्ट वीजा थमा दिया। जानकारी पर जब उसे उलाहना दी तो उसने गालीगलौज के साथ मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। (संवाद)