गंजमुरादाबाद। पुलिस ने मुठभेड़ कर गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पैर में गोली लगी है।
बांगरमऊ कोतवाली के कस्बा गंजमुरादाबाद निवासी सीमा पत्नी दीपक कुशवाहा ने सोमवार सुबह पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह घर के पास बागिया में उसकी बछिया के अंग कटे हुए मिले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी इलियास उर्फ गुल्लू के रूप में की।
दोपहर करीब एक बजे उसके फतेहपुर खालसा जाने वाले मार्ग स्थित एक बाग में उसके छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस फोर्स को देख उसने भागने का प्रयास किया तो जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके बाएं पैर में जा लगी।
कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी मूल रूप से हरदोई के थाना संडीले का इमलियाबाद का रहने वाला है। काफी दिनों से यहां किराये पर कमार लेकर रह रहा था। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।