उन्नाव। कोरोना की जिले में हुई जांच में चार लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में पुरवा में 25 साल का युवक, बांगरमऊ में 32 साल की महिला, हिलौली में 16 साल का किशोर व आदर्श नगर मोहल्ले में 22 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। 8 मरीजों की हालत में सुधार होेने पर घर भेज दिया गया है।