फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जमीन की रंजिश में दंपती पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। जमीन के विवाद में दंपती पर गांव में रहने वाले युवक ने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। राहगीर दौड़े तो बाइक सवार हमलावर भाग निकले। पुलिस दोनों को जिला पहुंचाया। पति की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

माखी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी श्याम किशोर, पत्नी शिवपती के साथ रविवार को खरीदारी करने साइकिल से उन्नाव आया था। शाम को दोनों घर जा रहे थे। शिवपती के मुताबिक जमीन की रंजिश में गांव के ही सुरेश ने अपने बेटे छोटू के साथ मिलकर रास्ते में करोवन गांव के पास रोक लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शिवपती का आरोप है कि शोर मचाने पर लोग दौड़े तो बाइक सवार हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। राहगीरोंं की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां श्याम किशोर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर सुरेश और उसके बेटे छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मोबाइल टॉवर से उपकरण चोरी

उन्नाव। सदर कोतवाली के अकरमपुर में निजी दूर संचार कंपनी का टॉवर लगा है। कंपनी के टेक्नीशियन नजीम खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 दिसंबर को अचानक मोबाइल टॉवर बंद हो गया। मौके पर जाकर देखा तो टॉवर में लगे करीब तीन लाख के कीमत के उपकरण चोरी हो गए हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें