उन्नाव। जिला अस्पताल के डॉक्टर, सीएमओ कार्यालय के चीफ फार्मासिस्ट सहित जिले में 184 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोविड जांच के दौरान मिले अन्य संक्रमितों में जिला सत्र न्यायालय में 14 लोगों का स्टाफ, सिकंदरपुर कर्ण में 29, सुमेरपुर में 5, नवाबगंज 1, पुरवा 16, सफीपुर 1, मियागंज 4, बिछिया में 11, फतेहपुर चौरासी में 5, असोहा में 7, बांगरमऊ में 2, असोहा में 1, हिलौली में 30, सिकंदरपुर सरोसी में 5, बीघापुर में 15, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 38 और शुक्लागंज के 10 लोग शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों में 47 लोगों की हालत में सुधार हुआ है। सबसे अधिक संक्रमित आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में आए हैं।