फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिपाही ने पास की उपनरीक्षक परीक्षा, सम्मानित

Mon, 30 Nov 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बारासगवर थाने में तैनात सिपाही ने उपनिरीक्षक की परीक्षा में सफलता पाई है। एसओ ने उन्हें सम्मानित किया। अमरोहा जिले के थाना बछरायूं के गांव सुजमना निवासी सिपाही तनुकाश थाने की पीआरवी में तैनात हैं। 2025 में हुई उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया का परिणाम आने के बाद उन्होंने सफलता पाई है। सिपाही के सफल होने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने उन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। एसओ ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती मेहनत करने से अच्छे परिणाम आते हैं। उन्होंने सिपाही की सफलता को थाने के लिए गौरव का क्षण बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें