फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भाई-बहन सहित 16 की बुखार से बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर भाई-बहन 16 लोगों की बुखार से हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेंगू की आशंका पर सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कई दिनों से बुखार से पीड़ितों की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें गांधी नगर निवासी प्रमोद गुप्ता की बेटी प्रिया गुप्ता (27) और बेटा आयुश गुप्ता (22) को कई दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। इसके बाद उन्हें वार्ड एक में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड 14 मरीजों को भर्ती किया गया। डेंगू की आशंका पर सभी के खून सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें