फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंटेकवेल का काम जल्द पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शुक्लागंज के लवकुश बैराज (गंगा बैराज) पर निर्माणाधीन इंटेकवेल का डीएम ने निरीक्षण किया। जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के तहत गंगा बैराज के पास इंटेकवेल का निर्माण कराया जा रहा है। इंटेकवेल कच्चे पानी का मुख्य स्रोत है। डब्ल्यूटीपी में इस पानी को शुद्ध करके ग्रामीण क्षेत्रों में भेजना है। इस निर्माण कार्य का सत्यापन करने के लिए डीएम गौरांग राठी शुक्रवार दोपहर गंगा बैराज पहुंचे और इंटेकवेल का निरीक्षण किया। एक्सईएन जलनिगम ग्रामीण अजीत कुमार सिंह ने 60 फीसदी निर्माण पूरा होने की जानकारी दी। बताया कि 30 जून 2025 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने तेजी से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सहायक अभियंता शशि प्रकाश भारती, सत्येंद्र कुमार, अवर अभियंता मीनू मिश्रा, धनंजय सिंह, निर्माण एजेंसी मेसर्स मेघा इंजीनियर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड लखनऊ के डिप्टी जनरल मैनेजर रविकांत द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें