फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएमओ को सीएचसी प्रभारी सहित चार डॉक्टर नहीं मिले, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीएमओ ने नवाबगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सीएचसी प्रभारी सहित चार डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश शुक्रवार दोपहर 12 बजे नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थित रजिस्टर की जांच की तो सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश, डॉ. अखिलेश विक्रम व आयुष चिकित्सक डॉ. रविशेष और डॉ. शैलेंद्र अस्थाना अनुपस्थिति मिले। इस पर सीएमओ ने अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
इसके बाद सीएमओ ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रसूता के बेड पर सरसों के तेल की शीशी देख स्टाफ नर्स को लापरवाही पर फटकार लगाई। सीएचसी में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर चौबीस घंटे में सुधार के निर्देश दिए। सीएचसी परिसर के सरकारी भवन में कब्जा कर रह रहे पूर्व में सीएचसी में तैनात कर्मचारी के परिवार को 31 अक्तूबर तक खाली करने का अल्टीमेटम दिया। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले डॉक्टरों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें